इस्हाक़ जहांगीरी ने रविवार को तेहरान में दसवें फ़ाराबी फ़ेस्टीवल के समापन समारोह में कहा कि आतंकी गुट क्षेत्रीय देशों विशेष कर इराक़ व सीरिया में लोगों के जनसंहार का इरादा रखते थे और अगर ईरान की मदद न होती तो आज क्षेत्र में आतंकी गुट दाइश की सरकार होती। उन्होंने इसी तरह ईरान व क्षेत्र के पिछले चालीस साल की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरान ने एक आठ वर्षीय थोपा गया युद्ध झेला और अब भी उस बड़े युद्ध के प्रभाव क्षेत्र में देखे जा सकते हैं जो अमरीकियों व क्षेत्रीय देशों ने शुरू किया था।
ईरान के उपराष्ट्रपति ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि पिछले चालीस बरस में ईरान ने अनेक समस्याओं को बड़ी सफलता से पीछे गुज़ारा है, कहा कि ईरान अमरीका के आर्थिक युद्ध के मुक़ाबले में इन चालीस बरसों के अनुभवों से लाभ उठा कर और उत्पन्न होने वाले अवसरों के माध्यम से आने वाले ख़तरों और समस्याओं को दूर कर सकता है।